गोण्डा-पानी निकासी न होने से सड़क बनी तालाब

कई बार की गई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई नशे रहे जिम्मेदार
आशीष त्रिपाठी 
 नवाबगंज गोण्डा। क्षेत्र के लव्वाबीर गांव के तिवारी पुरवा मजरे में पानी की निकासी और नाली की सफाई न होने की वजह से सड़क तालाब बन गई है।जल भराव और भीषण गंदगी के चलते ग्रामीणों का घर से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीण समस्याओं के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं । बीते एक साल से अधिकारियों की उदासीनता और सफाईकर्मी की मनमर्जी के चलते समस्या जस की तस बनीं हुई हैं। परेशान हो कर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
  लव्वाबीरपुर गांव के तिवारी पुरवा मजरे में आवागमन के लिए आरसीसी सड़क बनीं थीं। लेकिन अब यही सड़क लोगों की समस्यायों का सबब बन गई है। इस सड़क पर बीते एक वर्ष से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी भरा होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। लोगों के घरों से पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ ग्राम पंचायत नें नाली का निर्माण भी कराया है लेकिन स्थानीय सफाई कर्मी के उदासीनता के चलते नाली पट जानें से घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर भरा रहता है। इसके चलते सड़क पर जगह जगह गड्ढे बनने से वह क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घरों से बाहर आने-जाने के लिए लोगों को कीचड़ रहित पानी से हो कर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। तथा सफाई कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की भी मांग की।
   गांव की बुजुर्ग महिला सैफुल्ला नें आंखों में आंसू भर कर अपना दर्द बयान किया! उसने बताया कि एक साल से सड़क पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है। कई बार गांव के जनप्रतिनिधि से नाली साफ करवाने की मांग की गई।बताते चलें कि शैफुला का घर इस गंदगी के बीचोंबीच में बना हुआ है जिससे उसकी दिनचर्या में ये गंदगी और जलभराव शामिल हो चुका है! 
गांव की महिला सुमित्रा देवी नें बताया नाली की सफाई करने के लिए गांव सफाई कर्मी से कहा तो उन्होंने कहा कि यह हमारा काम नहीं है।
गांव के ही युवक रमेश ने बताया कि यही एक रास्ता है जिसके माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन होता है लेकिन अब इस आरसीसी सड़क पर जलभराव और भीषण गंदगी के कारण बदबू भी फैल रही है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है! 
  एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्रा नें बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दो बार गांव के सफाई कर्मी को लिखित रूप में नाली की सफाई के लिए निर्देशित किया गया है।अगर सीघ्र ही सफाई कर्मी पहुंच कर नाली की सफाई नहीं करेंगे तो उनके ऊपर कार्यवाही की जायेगी।
इस प्रदर्शन में गाँव के रमेश, युवराज, सुमित्रा, शैफुला, गंगा प्रसाद, डाक्टर, अफसर, आत्माराम, विजय आदि लोग शामिल रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ