गोण्डा-अराजक तत्वों की जगह होगी जेल में - सीपी सिंह

कार्यभार ग्रहण कर बोले थानाध्यक्ष
मनोज मौर्य 
गोण्डा। गुण्डों,दबंगो व भू माफियाओं के साथ अन्य अराजक तत्वों की जगह सिर्फ जेल में होगी।यह बातें शुक्रवार को जिले के वजीरगंज थाने का प्रभार ग्रहण करने के बाद नवागत थानाध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह ने कही।उन्होंने अपराधियों को चेताते हुये कहा कि,थाने में आने वाले फरियादियों को सम्मान के साथ पेश आने के लिये मातहतों को निर्देशित करते हुये कहा कि,थानाक्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के साथ सभी गैंगेस्टरों,गुण्डों ,भूमाफियाओं व जो भी अराजकता फैलाने वाले लोग हैं,उन्हें वह जेल पहुंचाने का काम करेंगे तथा थाना परिसर से दलालों व अन्य आवंछित तत्वों को दूर रखने के साथ उन पर कड़ी कार्यवाही करेंगे।जिससे आम फरियादी बिना किसी अवरोध के बिना झिझक अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करा सकेंगे तथा वे उनका पारदर्शिता पूर्ण निराकरण कराते हुये उन्हें न्याय दिलायेंगे।
नवागत थानाध्यक्ष ने चेताते हुये कहा कि,या तो ऐसे लोग सुधर जायें या फिर जेल जाने के लिये तैयार रहें। उन्होंने कहा कि,उनके लिये क्षेत्र में शांति सुरक्षा सर्वोपरि है वे इसके लिये जो भी जरूरी कदम है वह उठाने में नहीं हिचकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ