गोण्डा।रविवार को जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत अजबनगर चौराहे पर सामान लेने गये युवक को मनबढ़ दबंग युवकों द्वारा पिटाई करने के साथ उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया।जिससे गोली उसके बायें पैर को छूते हुये निकल गई।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में दिये गये अपनी तहरीर में थानाक्षेत्र के चड़ौवा निवासी राज सिंह पुत्र रमेश सिंह ने बताया कि,बीते रविवार को दिन में करीब 3:30 बजे जब वह समीप के अजबनगर चौराहे पर सामान लेने लेने के लिये आया था तभी ,वहाँ पहुंचे कोठा गाँव के अंशुमान पुत्र जनार्दन,चड़ौवा भगाही निवासी सुधाकर पुत्र प्रकाश,शिवराज पुरवा निवासी शेखर पुत्र शिवपूजन व चड़ौवा निवासी विवेक तिवारी पुत्र राधे तिवारी उसको गाली देते हुये उसकी मूकों/थप्पड़ों व लाठी डण्डों से पिटाई कर दी तथा बाद में उस पर देशी तमंचे से फायर कर दिया।गनीमत यह रही कि,गोली राज के बायें पैर को छूकर निकल गई।
थानाध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि,आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


0 टिप्पणियाँ