गोण्डा-ट्रैक्टर का पहिया निकला,दो लोग घायल

प्रमोद कुमार पाण्डेय 
तरबगंज,गोण्डा । तरबगंज क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है तथा सड़क निर्माण में लगी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्यस्थल पर ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से सड़क बनाने से संबंधित सामान पहुंचाए जा रहे हैं। तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगहा चंदा में  सोमवार की दोपहर सड़क निर्माण से संबंधित सामान ले जा रहा ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिस पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते चलें कि ट्रैक्टर चालक दुर्गेश व कैलाश सड़क निर्माण से संबंधित सामान ले जा रहे थे कि तभी सिंगहा चंदा के पास उनके ट्रैक्टर का एक पहिया निकल गया, जिससे जिससे  ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर  पर सवार दुर्गेश व कैलाश को गंभीर चोट आई जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल तरबगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ