तरबगंज,गोण्डा ।थाना क्षेत्र तरबगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बौरिहा में लड़की की विदाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है।
बताते चलें कि थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौरिहा निवासी सोमई ने आरोप लगाया है कि मैं तरबगंज थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी लड़की की शादी थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव में की है, तथा उसके एक तीन माह लड़का भी है। सोमई ने लड़की के ससुराली जनों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल वाले की लड़की को प्रताड़ित करते हैं इसलिए वह अपनी लड़की को ससुराल नहीं भेज रहा है। लेकिन लड़की के ससुराल वाले उसके घर पर आधा दर्जन
लोगों को लेकर आए और परिवार वालों को मारपीट कर लड़के को लेकर जाने लगे। जिस पर लोगों के सहयोग से बच्चे को छुड़ाया गया।
लोगों को लेकर आए और परिवार वालों को मारपीट कर लड़के को लेकर जाने लगे। जिस पर लोगों के सहयोग से बच्चे को छुड़ाया गया।
वहीं लड़की के ससुराल वालों का आरोप है कि लड़की के घरवाले उसकी बहू को नहीं भेज रहे हैं और यह लोग अपनी बहू को जाने आए थे तथा गोद में लिए हुए बच्चे को प्यार व दुलार कर रहे थे कि तभी नाराज लड़की के परिजनों ने लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना पर थाना अध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि घरेलू आपसी विवाद का मामला प्रकाश में आया है एक पक्ष से तीन लोग तथा दूसरे पक्ष से चार लोगों को चोटे आई हैं, दोनों पक्ष की तरफ से तारीफ मिली है चिकित्सीय परीक्षण करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ