मनोज मौर्य
गोंडा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मामूली विवाद पर पड़ोसी दबंगों द्वारा लाठी-डंडों व धारदार हथियारों के साथ घर में घुसकर घर के सदस्यों को बुरी तरह मारा-पीटा जिसमें महिला समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई पर आरोप है की पुलिस द्वारा आरोपियों पर 151 की कार्यवाही कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी ननकू पुत्र सुकूर व सिपाही दर्जी पुत्र मुमुवा के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया।जिसमें सिपाही दर्जी पक्ष के लोंगो ने ननकू के घर पर चढ़कर लाठी-डण्डों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें ननकू व उसकी बहन को गंभीर चोटें आईं।जिसे सीएचसी लाया गया।जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
वहीं पुलिस पर आरोप है कि,उसने गंभीर चोटें होने के बावजूद भी सिर्फ दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
वही जब इस मामले के बावत थानाध्यक्ष कौड़िया से जानकारी चाही गई तो उनका सीयुजी नंबर बंद मिला। जिससे उनके पक्ष के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।


0 टिप्पणियाँ