मनोज मौर्य
गोण्डा । कोतवाली देहात क्षेत्र के दो सिपाहियों के बीच हुई कहासुनी व आपसी लडाई का विडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लाइन हाजिर कर दिया गया।
वायरल वीडियो दो तीन माह पूर्व का बताया जा रहा है ।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के दर्जीकुंआ चौकी पर तैनात दो सिपाही अजय राजभर व महेन्द्र प्रसाद दो तीन माह पूर्व किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये थे।जिसका वीडियो किसी के द्वारा बना लिया गया था।जिसे आज शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो वायरल होते ही इसे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये दोनो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया ।


0 टिप्पणियाँ