गोण्डा- सरकारी स्कूल की शिक्षिका है कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता,शिकायत

पूर्व में मनकापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का भी किया था आवेदन
मनोज मौर्य 
गोण्डा। इटियाथोक मैं तैनात एक शिक्षिका पर कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ पिछले विधानसभा चुनाव में मनकापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की गई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के केवल पुर गांव निवासी बेचन प्रसाद पुत्र हजारीलाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए हुए अपने शिकायती पत्र में बताया है कि, मूल रूप से प्रयागराज जनपद के फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत नेवादा बसना गांव की रहने वाली तथा वर्तमान में जनपद के इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत तीतगांव करुआ पारा गांव के प्राथमिक पाठशाला में तैनात शिक्षिका पूनम गौतम पुत्री संतलाल गोंडा जनपद के कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य है। तथा वह पार्टी द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में प्रमुखता से हिस्सा भी लेती है। पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में 11000 रूपये का शुल्क जमा करते हुए उसने मनकापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन भी किया था। जिसमें 24 जनवरी को जारी प्रदेश कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची में उसका नाम क्रमांक 9 पर दर्ज है। शिक्षिका के सक्रिय रुप से राजनीतिक पार्टी का सदस्य होने के चलते वह अपना शिक्षण कार्य जिम्मेदारी के साथ नहीं कर पा रही है। जिसके चलते वहां के अभिभावकों में उसकी गतिविधि के चलते काफी रोष वह आक्रोश भी है।
वही इस प्रकरण के बावत जब बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा यह उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच की जाएगी यदि ऐसा है, तो शिक्षिका के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ