गोण्डा-एसपी के आदेश पर पदोन्नत हुये आठ निरीक्षकों का स्थानांतरण

मनोज मौर्य 
गोण्डा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी एक आदेश के तहत हाल ही में पदोन्नत होकर उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पहुंचे 8 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया। जिनमें कुछ निरीक्षकों को उनके थाने में ही अतिरिक्त प्रभारी के रूप में तैनाती दी गई तो कुछ को अपराध शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा जारी आदेश के तहत अनिल कुमार मिश्रा व मांगुरा बाजार चौकी प्रभारी रहे अनंत कुमार सिंह को नगर कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई। महिमा नाथ उपाध्याय को कोतवाली देहात में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक, अशोक कुमार सिंह को तरबगंज थाने में अतिरिक्त प्रभारी व वेद प्रकाश शुक्ला को करनैलगंज कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई ।वहीं इटियाथोक मैं तैनात निरीक्षक रामप्रकाश यादव, तरबगंज में तैनात अरविंद यादव तथा कोतवाली देहात में तैनात अखिलेश कुमार को अपराध शाखा मैं स्थानांतरित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ