गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार के शाम शौच के लिए खेत में गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के तहरीर पर पड़ोस के ही एक किशोर के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया की आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण और बयान के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी 13 वर्ष का है।


0 टिप्पणियाँ