गोंडा। आगामी कजरी तीज त्यौहार को देखते हुए डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा रविवार को जिले के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा संबंधित सभी इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों के साथ सुरक्षा संबंधी सभी एहतियाती उपायों व तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें इस बाबत पूरी तरह से सतर्क दृष्टि रखते हुए त्योहार को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर समेत कांवरियों के आने व जलाभिषेक के सभी रास्तों पर की गई तैयारियों को जांची। डीएम के साथ उन्होंने मंदिर परिसर में लगे पंडालों आदि को भी देखा। तथा वहां किए गए सभी इंतजामों पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पर लोगों को आश्वस्त किया की त्यौहार को पूरी तरह से सुरक्षित और कुशलता पूर्वक पूरा कराना उनकी जिम्मेदारी है। इस दौरान उनके साथ एसडीएम बीके सिंह क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ