गोण्डा-अधिकारी जनता को दें पुलिस के कार्यों की जानकारी-एस पी

पी.ए. सिस्टम के माध्यम से सभी थानों की पुलिस व लोगों को किया संबोधित
मनोज मौर्य 
गोंडा। सभी थानो पर तैनात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी पुलिस के कार्यों व उनकी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायें। जिससे कि,प्रदेश व जनपद की पुलिस के बारे में उनके बीच विश्वास के साथ सकारात्मक भाव पैदा हो।यह बातें पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले अमृत महोत्सव के तहत पी ए सिस्टम के माध्यम से जिले के सभी थानों व लोगों को अपने संबोधन में कहीं। इस दौरान उन्होंने जनपद के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां देकर उन्हें हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरुक किया व कहा कि,जनमानस  सुखी और संपन्न रहे तथा वे भी आजादी की अमृत महोत्सव के दौरान घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहरायें और लगाएं ।  प्रदेश की पुलिस आप की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध एवं संकल्पित है। 
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में प्रदेश पुलिस के गौरव के बारे में बताते हुए कहा कि,उत्तर प्रदेश की पुलिस देश का पहला पुलिस बल है जिसे राष्ट्रपति द्वारा एक झंडा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि,पुलिस द्वारा जन अधिकारों को संरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा रहे हैं तथा उन पर गंभीरता से कार्य भी किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि, जनपद पुलिस के द्वारा संगठित अपराध अपराधियों के साथ विभिन्न तरह के माफियाओं तथा आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा उनकी दो करोड़ से अधिक की सम्पत्ति को जब्त भी किया गया है।
उन्होंने अपने सम्बोधन में जानकारी दी कि, थाने पर आने वाले पीड़ितों के लिए आगंतुक कक्ष व महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला हेल्पडेस्क तथा साइबर अपराधों से निपटने हेतु साइबर हेल्पडेस्क पुलिस  द्वारा बनाए गए हैं। जिससे कि, उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका समाधान किया जा सके। जिससे कि जिले की पुलिसिंग क्वालिटी में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सके। इसके लिए जनपद के सभी थानों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया की पुलिस के कार्यों के बारे में एडीजी द्वारा लाए गए टि्वटर पोल के माध्यम से प्रत्येक महीने उनके द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों के बारे में जनता से वोटिंग कराई जाती है। इससे भी पुलिसिंग में गुणात्मक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया के जनपद में पूर्व के महीनों के मुकाबले अब तक 30% ज्यादा नंबर पुलिस को लोगों द्वारा दिए गए हैं।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी कि,
 यदि जनपद के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो वे अपने नजदीकी थानो एवं चौकियों अथवा डायल-112 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी प्रकार साइबर अपराध की समस्या आने पर वे तत्काल 1930 को कॉल कर सकते हैं। महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव व स्कूलों में जाकर उन्हें  जागरूक किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में त्योहारों के अवसर पर परंपरागत रूप से उत्साह के साथ अपने त्यौहार मनाए अफवाहों पर ध्यान ना दें। सोशल मीडिया में किसी आपत्तिजनक अफवाह को ना ही लाइक करें, ना ही शेयर करें, और अपने आस-पास नजर रखें कोई संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना स्थानीय पुलिस व डायल-112 को दे सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि, सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने के लिए धार्मिक समुदाय द्वारा समय-समय पर जनसहयोग प्रदान किया गया है। इसके लिए जनपद की  पुलिस उनकी आभारी है। उन्होंने बताया कि, जनपद में विभिन्न त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाती है, ताकि  जनपद के लोग अपने त्यौहार को उत्साहपूर्वक मना सकें। विगत वर्षों में पुलिस द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों के बारे में भी आम जनमानस को अवगत कराया।
अपने संबोधन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में कुशलतापूर्वक संपन्न हुए त्योहारों के लिए जिले की पुलिस की सराहना की तथा आगामी त्योहारों के लिए उन्हें इसी प्रकार सफलतापूर्वक निपटाने हेतु उन पर विश्वास जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ