मनोज मौर्य
गोंडा। रविवार को कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत खेत के मेड़ पर पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद में दबंग हमलावरों ने तलवार व फरसे तथा भाले से हमला कर दो सगे होमगार्ड भाइयों में से एक की हत्या कर दी तथा महिला समेत दो को गंभीर रूप से घायल कर दिया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा घायलों को जिला चिकित्सालय पहुँचाया है।जहां दोनो का इलाज चल रहा है।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ठड़क्कीपट्टी गाँव के मजरे ठाकुर दीन पुरवा का है। जहां के रहने वाले सगे भाई अरुण मिश्रा व दिवाकर मिश्रा दोनों होमगार्ड है। रविवार की सुबह जब वह डियुटी से वापस घर लौट रहे थे तो उन्हें जानकारी मिली कि,गाँव के ही नकछेद व उनके लोगों ने उनके द्वारा खेत में लगाये पिलर को जोत लिया है तथा उसके बगल में अपना पिलर लगा रहे हैं।इस पर वह दोनो भाई सीधे खेत पहुँच गये तथा दबंगो को ऐसा करने से मना करते हुए कहा कि, जहां पर मेड़ थी वहां पर पिलर लगाएं। जिस पर पहले से ही भाले फरसे तलवार व लाठियों से लैस दबंगो ने दोनो भाइयों पर हमला कर दिया जिससे म अरुण मिश्रा 52 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिवाकर मिश्रा 49 वर्ष तथा उनकी पत्नी मनोजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
होमगार्ड की मौत पर अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दोनों लोग देहात कोतवाली से रात में ड्यूटी करके घर जा रहे थे। तो रास्ते में किसी ने बताया कि तुम्हारे खेत में नकछेद तिवारी ने पिलर लगा दिया है। वहां पर जब यह लोग पहुंचे और पिलर गाड़ने का कारण पूछा तो वे लोग पूरे परिवार से थे। दोनों भाइयों को मारा पीटा जिसमें अरुण की मौत हो गई है। जबकि दिवाकर तथा उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ