मनोज मौर्य
गोंडा।बीते रविवार को डिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत ठाकुरदीन पुरवा ठडक्की पट्टी में मेड़ के विवाद में हुई होमगार्ड की हत्या के मामले में शामिल हत्यारों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हँसिये को बरामद कर लिया है।
बताते चलें कि,बीते शनिवार की सुबह खेत की मेड पर सीमेंट का कलर लगाने के विवाद के चलते नकछेद,मुकेश व ठाकुर प्रसाद द्वारा होमगार्ड सगे भाईयों अरुण प्रसाद मिश्र व दिवाकर मिश्र पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था।इस हमले में अरुण प्रसाद मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा दिवाकर मिश्र व उनकी पत्नी मनोजा गम्भीर रूप से घायल हो गयी थीं।
इस घटना को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कोतवाल कमलेंद्र पाठक को हत्यारों की धरपकड़ हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। जिस के क्रम में कोतवाल व उनकी टीम ने सोमवार को हत्या करने वाले मुख्य आरोपी नकछेद तिवारी ,ठाकुर प्रसाद व मुकेश की गिरफ्तारी की गई।


0 टिप्पणियाँ