गोंडा। मुख्यालय के सिविल लाइन इलाके में डीएम बंगले डीएम बंगले के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पंप कर्मी से गाली गलौज वह मारपीट के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सिविल लाइन इलाके के रहने वाले पंप कर्मी बृजेश यादव पुत्र रामतीरथ द्वारा पुलिस को दिए हुए अपनी तहरीर में बताया कि, बीते 27 अगस्त को शाम 7:30 बजे मोकलपुर निवासी युवक गौतम शुक्ला पुत्र देव प्रयाग शुक्ला ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर उसे गाली दी जब उसने इसका विरोध किया तो उसको अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से मारा पीटा था।
बताते चलें सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।


0 टिप्पणियाँ