गोण्डा-बच्चा चोरी सिर्फ अफवाह है, फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही-एसपी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों का पुलिस ने किया खंडन।

मनोज मौर्य 
गोंडा। जिले में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रही बच्चा चोरी एवं बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की खबरें सिर्फ और सिर्फ अफवाह हैं। यदि इस तरह की अफवाह किसी के द्वारा किसी भी माध्यम से फैलाकर लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा करने का प्रयास किया गया तो ऐसे तत्वों पर जनपद की पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, जनपद के कई क्षेत्रों में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनपद में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने तथा उनके द्वारा बच्चा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए जाने के बाबत खबरें एवं कंटेंट वायरल किए गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा संज्ञान में लेते हुए तत्काल इस बारे में जनपद के सभी इलाकों में जांच पड़ताल की गई जिसमें कहीं ना तो इस प्रकार के गिरोह की सक्रियता के बारे में और ना ही किसी बच्चे की चोरी के बाबत किसी प्रकार की जानकारी मिली। इस पर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल किए गए इस तरह की खबरों का खंडन किया गया है तथा इसी के साथ इस तरह की किसी भी अफवाह को फैलाकर आम जनमानस के अंदर भय पैदा करने का यदि किसी के द्वारा प्रयास क्या जाना पाया जाएगा तो जनपद की पुलिस उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी। किसी के साथ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के लोगों से कहा कि इस तरह की अफवाहों पर कतई ध्यान ना दें यदि ऐसी कोई जानकारी किसी भी माध्यम से उनके पास तक पहुंचती है तो घबराने के बजाय तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ