गोण्डा-प्रशिक्षु सीओ को मिला कौड़िया थाने का प्रभार

मनोज मौर्य 
गोंडा। मुख्यालय में तैनात प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेश पर जनपद के कौड़िया थाने का प्रभारी बनाया गया है ।
पुलिस कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा को पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जनपद मैं व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु नियुक्त किया गया था।
जिस के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें कौड़िया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। थाना अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्यों का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ