गोण्डा। सोते समय धारदार हथियार से एक की हत्या,एक घायल

अज्ञात हमलावरों दिया घटना को अंजाम,इलाके में सनसनी
मनोज मौर्य 
गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में बीते मंगलवार की रात्रि सोते समय दो व्यक्तियों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर एक को मौत के घाट उतार दिया तथा दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया तथा घायल को गंभीर अवस्था में सीएचसी पहुँचाया जहाँ से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।वहाँ उसका इलाज चल रहा है।घटनास्थल पर भारी पुलिस बलों को तैनात किया गया है। तथा वहाँ पहुँचे क्षेत्राधिकारी द्वारा पूंछताछ के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं इस घटना से गाँव व आसपास लोगों में दहशत का माहौल है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ