विसर्जन जुलूसों पर हुई पत्थरबाजी,चली गोली,एक की गई जान,कई घायल। एसटीएफ चीफ ने पिस्टल निकाल दंगाइयों को ललकारा
मनोज मौर्य
गोण्डा(देवीपाटन मण्डल)। दुर्गाउत्सव व प्रतिमा विसर्जन के दौरान मण्डल के दो जिलों का माहौल समुदाय विशेष के आराजक तत्वों ने बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया।जिसके क्रम में बहराइच में जहाँ माहौल को खराब करने में वे सफल रहे वहीं गोण्डा में पुलिस प्रशासन के साथ लोगों की आपसी समझ ने उपद्रव की साजिश को नाकाम कर दिया।जनपद के छपिया में सप्तमी की रात आतिशबाजी को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये थे।जिसके बाद एक पक्ष ने दुर्गा पण्डाल पर पत्थरबाजी भी की थी,जिसपर आक्रोशित सैकड़ों के करीब लोग सड़क पर आ गये।एक बार को लगा कि,कहीं कोई बड़ी घटना न घट जाये,लेकिन पूरी तरह चौकन्ने पुलिस व प्रशासन ने समय रहते मामले को नियंत्रित कर, इस मामले में एक दर्जन लोगों पर एफ आई आर पंजीकृत करके किसी अनहोनी की घटना पर विराम लग था।
इसी तरह विसर्जन के दिन नगर कोतवाली क्षेत्र के नूरामल मंदिर के पास कथित रूप से जुलूस पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया,जिसे भी पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया।जिससे जनपद में आराजक तत्वों का माहौल खराब करने का मंसूबा सफल नहीं हो पाया। लेकिन बहराइच में पुलिस व प्रशासन की बड़ी लापरवाही से हरदी थानाक्षेत्र के महराजगंज में बड़ी घटना देखने को मिली।जब विसर्जन के लिये जा रहे के जुलूस पर डीजे पर बज रहे गानों को लेकर, इस दौरान एक युवक एक घर की छत पर चढ़ गया और उसपर लगे हरे झंडे को उतारकर भगवा लगा दिया।इसके बाद माहौल गर्म हो गया, जिसमें पहले पत्थर बाजी हुई फिर समुदाय विशेष के लोग हाथ में लाठी-डण्डे व धारदार हथियार से जुलूस में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया।इसी के साथ वहाँ गोली भी चल गई जिसमें झंडा बदलने वाला युवक घायल हो गया ,जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।इससे आक्रोशित भीड़ ने दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम रोक कर आगजनी करते हुए बवाल काटा तथा जिला अस्पताल चौराहे पर जाम लगा दिया। बाद में बड़ी मुश्किल से लाठी चार्ज के बाद हालात पर कुछ काबू पाया जा सका।बावजूद इसके पूरे जिले में माहौल तनावपूर्ण पूर्ण है।महराजगंज समेत जिले सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाको में भारी तनावपूर्ण माहौल है।इस दौरान आगजनी कर रहे दंगाइयों को रोकने के लिये एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को खुद ही हाथ में पिस्टल लेकर उतरना पड़ा।फिलहाल वहां एडीजी गोरखपुर, डीआईजी देवीपाटन मण्डल समेत पुलिस के कई उच्चाधिकारी व भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं तथा वे जनपद व इलाके के तनाव को खत्म कराने के लिये प्रयासरत हैं।फिलहाल वहाँ शांति जरूर है पर स्थित बहुत ही तनावपूर्ण बनी हुई है।
इससे पूर्व नानपारा में फेसबुक पर पैगंबर पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश में आये दूसरे समुदाय के हजारों लोगों ने लड़के का घर घेर कर सर तन से जुदा नारे लगा रहे थे ,गनीमत यह रही कि,वह वहाँ मिला नहीं नहीं तो सम्भवत:भीड़ की माॅबलिंचिंग का शिकार हो जाता।बहरहाल इस मामले में पुलिस ने एक हजार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। अभी यह मामला शांत ही हुआ था कि,महराजगंज में प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद दंगे हो गये ,जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दर्जनो के करीब घायल हैं।बहरहाल शव रखकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर आला अधिकारी उनसे प्रदर्शन खत्म करने की अपील कर रहे हैं। इसी के साथ जानकारी यह भी मिली है कि हत्या के मामले में सलमान नाम के युवक के ऊपर नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है और बाकियों की पहचान की जा रही है तथा प्रशासन बुलडोजर व एनएसए समेत बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
बहरहाल इस तरह की घटनायें प्रदेश में सरकार को बदनाम करने की किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकतीं हैं।जिसकी गंभीरता से जाँच व कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है।


0 टिप्पणियाँ