गोण्डा। सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने एम.आर. कैचप अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण की शुरुआत की।
एम.आर. कैचप अभियान में अभियान में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत छूटे हुए 0 से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को आवश्यक रूप से टीका से लगाकर पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित किया जाना है। जिसके तहत जिले के कटरा बाजार नगर पंचायत प्रांगण में 29/55 टीका लगाया गया है।इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 0 से 5 साल तक के एम.आर वैक्सीन से छूटे हुए बच्चों को टीका लगाया जाना है।
इसी के साथ कटरा बाजार का लक्ष्य - 2243
इसके साथ ही विकासखण्ड- रूपईडीह का लक्ष्य - 3825
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रूपईडीह के गाँव तकिया में एम.आर कैच अप कैम्पेन का उद्घाटन किया गया, साथ ही घर घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
एम.आर कैच अप कैम्पेन के इन विशेष सत्रों के आयोजन का यह उद्देश्य है कि,टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया है कि यह टीके बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों जैसे खसरा, गलघोंटू कालीखांसी, टेटनेस, निमोनिया, टी बी, दिमागी बुखार,पोलियो डायरिया, हेपटाइटस बी. हिमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी इत्यादि से सुरक्षा प्रदान कर उनका जीवन स्वस्थ्य और बेहतर बनायेंगे । सम्पूर्ण टीकाकरण प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है और सभी आवश्यक टीके सभी सरकारी अस्पतालों और और स्वास्थ केंद्रों मे निःशुल्क उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदित्य वर्मा, डॉक्टर शेषनाथ सिंह यूनिसेफ, डीपीएम अमरनाथ, नगर पंचायत अध्यक्ष कटरा बाजार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, प्रधानगण, आशाबहु व अन्य लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ