गोण्डा डेस्क
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र के उमरिया गांव में बुधवार को पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रही 06 ट्रैक्टर, 05 ट्राली और एक रैपर मशीन को मौक से पकड़कर सीज कर दिया है। चौकी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त ट्राली-ट्रैक्टर और रैपर मशीन को सीज कर दिया गया है। इन वाहनों और उपकरणों के स्वामियों की तलाश की जा रही है। सभी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी फिलहाल घटना की सूचना खनन विभाग और उपजिलाधिकारी तरबगंज को भेज दी गई है।
इस घटना में स्थानीय लोग खनन माफिया सूरज यादव की संलिप्तता की बात कर रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ