गोण्डा - साईबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.97 लाख,शिकायत

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने  मिस्ड काॅल कर एक व्यक्ति के खाते से 2.97 लाख रुपये उड़ा लिये।जिसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराई है।
पुलिस को दिये अपने दिये शिकायती पत्र में चौरी-चौराहा निवासी पीड़ित रमेश कुमार पुत्र नंदकुमार ने बताया कि बीते 22 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर (8709923913) से कॉल आई। कॉल के तुरंत बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाते,साईबर ठगों ने उनके बैंक खाता नंबर 8247001700013878 से 2.97 लाख रुपए उड़ा कर खाते को जीरो कर दिया। जिससे वह सदमें की हालत में है,क्योंकि उसी दिन उनकी बहन की शादी थी। जिसमें वे रुपये खर्च होने थे।रमेश कुमार के मुताबिक साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल को हैक कर खाते से पूरी रकम उड़ा ली।
इस संबंध में करनैलगंज कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि,इस प्रकरण को साईबर व सर्विलांस सेल को दे दिया गया है। आगे जो भी प्रगति होगी उससे अवगत कराया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ