गोण्डा डेस्क
गोंडा जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बीते 14 नवंबर को चंदापुर बाजार में ,आपसी विवाद को लेकर नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ अयोध्या से पनीर का ऑर्डर देने आए अयोध्या के रामघाट स्थित लवकुश नगर के युवक शशांक सिंह पुत्र श्याम सिंह के साथ पहले जमकर मारपीट की उसके बाद उसे अपनी वैगनआर गाड़ी में जबरन बैठा ले गये तथा रास्ते में भी मारपीट की।जिसका सीसीटीवी फुटेज शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस संबंध में पीड़ित ने वजीरगंज पुलिस को तहरीर दी थी।जिसमें उसने बताया कि,वह बीते गुरुवार को वजीरगंज के चंदापुर के पास धरमपुर जाने वाले मार्ग स्थित भूसीलाल की दुकान पर पनीर का आर्डर देने आया था।वह अभी बातचीत कर ही रहा था तभी,नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत दुर्गागंज माझा निवासी दिनेश यादव पुत्र जगदम्बा यादव, रिंकू यादव पुत्र बिंद्रा यादव, संदीप यादव पुत्र सरजू तथा नवाबगंज के ही दुल्लापुर धुसवा निवासी पिंटू यादव पुत्र स्वामीनाथ, अनिल पुत्र राम किशुन आदि वहाँ बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आये और उसको मारने लगे तथा उसे घेरकर जबरन वैगनआर में बैठा लिया व उससे उसके अंदर भी मारपीट करते रहे। उसके बाद उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुये वजीरगंज थानाक्षेत्र के रूपीपुर स्कूल के पास छोड़कर चले गये।
वहीं इस संबंध में वजीरगंज पुलिस ने बताया कि,पाँचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ