गोण्डा - शादी का झाँसा देकर किया 7 वर्ष तक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज

गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ 7 वर्षों तक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म करने तथा मार-पीट करने व जान से मारने की धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि गांव के बब्लू उर्फ अफजल ने उसे सात साल पहले जब वह नाबालिग थी तब उसे भ्रमित कर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।उसके बाद से लगातार उससे शादी करने की बात कह कर लगातार दुष्कर्म करता रहा।इसी बीच कुछ समय पहले वह सऊदी अरब चला गया तब उसने कहा था कि सऊदी से वापस आने के बाद शादी करुंगा। करीब ढाई माह पूर्व वह सऊदी अरब से वापस अपने घर पर आया तब वह उससे मिलकर शादी करने की बात कही तो वह टाल मटोल करने लगा। बीते 23 अक्टूबर को जब वह उनके घर जा कर शादी की बात किया तो बब्लू उर्फ अफजल तथा इनके भाई बादशाह उर्फ सोहराब व भतीजा अयान ने उसे गाली देते हुए मारा पीटा तथा कहा कि दोबारा बब्लू से बात करने की कोशिश किया तो जान से मार दूंगा तथा फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ