गोण्डा डेस्क
गोंडा जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चंदापुर बाजार में ,आपसी विवाद को लेकर एक हिस्ट्रीशीटर दिनेश यादव ने अपने साथियों के साथ अयोध्या से पनीर का ऑर्डर देने आए शशांक सिंह नाम के युवक के साथ जमकर मारपीट की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदापुर बाजार के पास स्थित भूसी लाल के पनीर की दुकान पर,शुक्रवार दोपहर अयोध्या निवासी शशांक सिंह नाम का युवक पनीर का ऑर्डर देने आया हुआ था।इसी दौरान एक बिना नंबर की वैगनआर गाड़ी से नवाबगंज थानाक्षेत्र के दुर्गागंज के रहने वाला हिस्ट्रीशीटर दिनेश यादव अपने साथियों के साथ वहाँ पहुंचा और गाड़ी से उतरकर कुर्सी पर बैठे पीड़ित शशांक सिंह के साथ मारपीट करने लगा।यह सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जो बाद में वायरल हो गई,जिसमें साफ देखा जा सकता है कि,एक लाल शर्ट वाला युवक अपने कुछ साथियों के साथ कुर्सी पर बैठे एक युवक के साथ मारपीट कर रहा है।जिसके बाद वे सभी शशांक को अपनी गाड़ी में जबरन बैठा ले गए । जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।जिस पर वजीरगंज पुलिस ने दबंगों की गाड़ी का पीछा किया तो वे किसी सुनसान जगह पर पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए है।
जानकारी के मुताबिक जिसकी लिखित शिकायती पत्र पीड़ित शशांक सिंह ने वजीरगंज पुलिस को दी है। जिसमें दिनेश यादव के साथ रिंकू यादव,संदीप यादव, पिंटू यादव और अनिल यादव पर आपसी विवाद को लेकर के मारपीट करने के साथ अगवा कर उससे
पांच हजार रुपए और मोबाइल फोन भी छीनने का आरोप लगाया है।
वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि,अभी पीड़ित को थाने पर बुलाया गया है,उससे तहरीर लेकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ