गोण्डा - दो सगे भाईयों में जमकर हुई मारपीट में चार घायल

बीच-बचाव करने आये पिता का भी सिर फूटा
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत ब्रम्हचारी पुरवा  में सोमवार को दो सगे भाईयों के बीच हुये आपसी संघर्ष में पिता समेत चार घायल हो गये। इस संबंध में पुलिस एक पक्ष का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्रम्हचारी पुरवा गाँव के रहने वाले  रामसुघर दूबे व उनके सगे छोटे भाई दिनेश के बीच जमीन के बँटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।जिसके क्रम में सोमवार सुबह करीब 08 बजे दोनो के बीच इसी को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते यह खूनी संघर्ष में बदल गया।जिसमें रामसुघर समेत उसके उसके पुत्र बृजेश कुमार,बहू गुड़िया देवी व दूसरे पक्ष के दिनेश समेत उसके पुत्र आदर्श व अरज तथा पत्नी अनीता तथा बीच-बचाव करने पहुँचे पिता घायल हो गये।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामसुघर की ओर से भाई व उसकी पत्नी समेत भतीजे और पिता पर केस दर्ज किया गया है। जबकि,दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ