गोंडा।बीते गुरुवार की सुबह जिले के इटियाथोक रेलवे स्टेशन फाटक के समीप एक युवक चलती हुई ट्रेन के आगे कूद गया।जिससे उसकी मौके पर ही कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद वहाँ उधर से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ इकट्ठी हो गई।कीसी ने इसकी सूचना स्थानीय थाने व आरपीएफ को दी । जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
लोगों की मानें तो युवक आत्महत्या के उद्देश्य से काफी समय से रेलवे फाटक के आसपास घूम रहा था। जैसे ही मालगाड़ी आई युवक दौड़ कर गया और उसके सामने कूद गया।इसे देखकर फाटक पर मौजूद लोग जबतक दौड़ कर पहुंचे,तबतक उसकी मौत हो चुकी थी तथा उसका छत-विच्छत शव ट्रैक पर पड़ा हुआ था। युवक कौन है और कहां के रहने वाला है,इस बात का पता नहीं चल पाया है।मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।शव के पास एक बटुआ और उसमें 23 हजार 422 रुपये की नकदी भी मिलने की बात कही जा रही है।फिलहाल इटियाथोक पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।


0 टिप्पणियाँ