गोण्डा - विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति बाधित

दो दिन से अंधेरे में हैं लोग,शिकायत के बावजूद अबतक सप्लाई चालू नहीं
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा -जिले के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत लौव्वाबीरपुर गांव के सिंगराय पुरवा मजरे में पोल टूटने के चलते  बीते 2  दिन से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।
लोगों के मुताबिक एक ट्रैक्टर-ट्राली विद्युत पोल से टकरा गया था।जिससे बिजली का एक पोल टूट गया था। जिससे हाइटेंशन के 11000 लाइन का तार जमीन पर गिर गया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद विद्युत विभाग द्वारा लाइन काट दी गई थी। शनिवार को तीसरे दिन भी विभाग से कोई टीम या कर्मचारी मौके पर नहीं पंहुचा है। गांव के ही विजय बहादुर, शीतला, धर्मेन्द्र, आफत, धरमचंद, वीरेंद्र, खलीफा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सूचना देने के बाद भी विभाग से कोई भी व्यक्ति पोल बदलने नहीं आया। गांव बीते 3 दिनों से अंधेरे में हैं,जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
इस संबंध में उप खंड अधिकारी लोकेश कुमार ने कहा कि, जल्द से जल्द नया खंभा लगवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ