गोण्डा - ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर,व्यायाम शिक्षिका की दर्दनाक मौत

सरयूपुल पर महेश पुर के पास हुआ यह हादसा।
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा । सोमवार को सरयूपुल पर हुये एक सड़क हादसे में बस्ती जनपद निवासिनी एक शिक्षिका की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सविता सिंह (रिंकी सिंह) पत्नी पंकज कुमार सिंह अयोध्या  जनपद में रहती थीं व जनपद के नवाबगंज ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बतौर पार्ट टाइम व्यायाम शिक्षिका के तौर पर कार्य कर रही थीं। मंगलवार की सुबह अयोध्या से वह कस्तूरबा विद्यालय के लिए स्कूटी से निकली थी। रास्ते में सरयू पुल पर तेज रफ़्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को  पीछे से ठोकर मार दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही सविता की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अयोध्या पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है ।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायण सिंह ने बताया कि,मौक़े से ट्रक को हिरासत में लिया गया है तथा तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
24 नवम्बर को होनी थी बेटी की  शादी
बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव निवासी मृतिका सविता सिंह के पति पंकज कुमार सिंह विक्रमजोत कस्बे के बाल्मीकि इंटर कालेज में बतौर लिपिक तैनात हैं। अयोध्या शहर में नया मकान बनवा कर पति व बच्चों के साथ रहती थी। दो संतानों में बडी बेटी नैंसी व एक बेटा है। इसी माह 24 नवम्बर को बेटी नैंसी की शादी संतकबीरनगर जिले में तय थी जो कस्बे के अवधेश सिंह होटल पर होनी थी। जिसके निमंत्रण कार्ड सहित जरूरी तैयारियां परिवार के साथ रहती थी। परिजनों ने बताया कि परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गयी। बेहद मिलनसार और मृदभाषी होने के कारण ससुराल में सविता पूरे परिवार की चहेती थी। दुर्घटना की खबर सुन पूरे गांव में मातम फैल गया। खेमराज पुर सहित आसपास के बड़ी संख्या में लोग दुर्घटना स्थल व पीएम हाउस अयोध्या पहुंच गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ