गोण्डा डेस्क
गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में जिले के इटियाथोक क्षेत्र के एक ही गाँव में एक लड़की समेत दस लड़कों की सफलता ने इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धी पर क्षेत्र व आसपास के लोगों ने बधाईयाँ दी हैं।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था।जिसमें जनपद के इस गाँव के
10 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं जिनमें एक युवती अनामिका द्विवेदी के साथ अमन पाण्डेय, शिवम ओझा,आलोक मिश्रा, सुधीर पांडे,प्रवेश पांडे,नवनीत कुमार तिवारी,हरिओम मिश्र,अनामिका द्विवेदी,विवेक पाण्डेय और शिवपूजन सैनी,उत्तीर्ण हुए हैं।उनकी इस सफलता ने जिले में जहाँ इतिहास रचने का कार्य किया है वहीं जनपद ही नहीं प्रदेश के लिये भी एक नजीर पेश की है।
इस परीक्षाफल देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे तो खिल ही उठे इसी के साथ पूरे गांव में एक साथ इतनी बडी संख्या में इतने चयन होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
करुवापारा गाँव की यह सफलता अभिभावकों के लिए जहाँ गर्व का विषय है वहीं इससे आसपास क्षेत्रों के युवा एवं अभिभावकों में बच्चों की शिक्षा एवं कामयाबी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।


0 टिप्पणियाँ