गोण्डा - पूर्व मंत्री की बेटी को मेरिट में स्थान,लोगों ने दी बधाई

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।पूर्व मंत्री व जिले के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह की बेटी तृषा सिंह ने लंदन के किंग्स काॅलेज से “मास्टर्स ऑफ लाॅ ” (इंटरनेशनल डिस्प्यूट रेजुलेशन) में काॅलेज की मेरिट में स्थान प्राप्त कर जिले ही नहीं पूरे देश का मान बढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री वरिष्ठ सपा नेता योगेश प्रताप सिंह की बेटी तृषा सिंह ने यह सफलता अपनी कठिन परिश्रम की बदौलत हासिल की है।
तृषा सिंह की इस कामयाबी पर उनके घर पर आशीर्वाद व शुभकामनाओं का दौर जारी है। बेटी की इस कामयाबी पर पूर्व मंत्री ने गदगद होकर बताया कि, कॉलेज द्वारा उपाधि वितरण में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होनें कहा कि विदेशी धरती पर सम्मान मिलने की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी,लेकिन बेटी तृषा ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सौभाग्य का क्षण प्राप्त करा दिया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि बेटी तृषा सिंह ने लंदन से लौटकर सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की टीम में शामिल होने का भी गौरव हासिल किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ