गोण्डा - सभी जनपदों में उपायुक्त करायें उद्योग बंधु की बैठकें - मण्लायुक्त

उपायुक्त प्लेज पार्क की करायें स्थापना
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। बुधवार को मण्डलायुक्त सभागार में आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक बैठक में आयुक्त शशिभूषण लाल शुशील ने मण्डल के उद्यगियों के उठाये गये समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा ऋण सम्बन्धी आवेदन को जल्द से जल्द निस्तारित करने को निर्देशित किया। बैठक में आयुक्त ने कहा कि, यदि कोई उद्यमी ऋण हेतु आवेदन कराता है तो आवेदन करने को दौरान ही उसे सभी जरूरी अभिलेखों के संबंध में अवगत करा दिया जाए। जिससे कि, वह समय रहते ही सभी अभिलेख उपलब्ध करा सके। बार-बार पत्रावली में कमी निकाल कर उनका समय बर्बाद ना किया जाये। उद्यमियों को समय से ऋण उपलब्ध कराना सभी बैंकों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि, सभी जिलों में समय से उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की जाये। बैठक में जो भी समस्याएं निकल कर आए उसका संबंधित अधिकारियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए।  
इसी के साथ आयुक्त ने मण्डल के समस्त उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जनपद में उद्यमियों एवं रियल स्टेट से जुड़े व्यक्तियों के मध्य प्रचार-प्रसार कराते हुए जनपद में कम से कम एक-एक प्लेज पार्क की स्थापना  सुनिश्चित करायें। ताकि जनपद में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना हो सके तथा वे सभी अपने-अपने जनपद की नवीनतम प्रगति से समिति को भी अवगत करायें।
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सविता भारती रंजन, सभी जिलों के उपायुक्त उद्योग, एलडीएम एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि व उद्यमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ