गोण्डा - तरबगंज में दो किशोर लापता,गुमशुदगी दर्ज

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांव से दो किशोर के घर से लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बेलसर की लक्ष्मी मौर्या ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका 16 वर्षीय लड़का बीते 22 नवम्बर को सुबह 11 बजे घर से कहीं गायब हो गया है। दूसरे मामले में सुनीता देवी निवासिनी नगदही पूरे बसन्तपुरवा ने तहरीर में कहा है कि उसका 15 वर्षीय लड़का बीते 24 नवम्बर को करीब 7 बजे सुबह घर से शौंच के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों किशोरों की खोजबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ