गोण्डा - हृदयगति रुकने से व्यवसाई की मौत,मचा कोहराम

दो दिसंबर को बहन की थी शादी,खुशियां मातम में तब्दील
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई ।जिससे परिजनो में कोहराम मच गया। तीन दिन बाद ही मृतक व्यवसाई के चचेरी बहन की होने वाली थी शादी।परिजनो की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।युवक की इस आसामायिक मौत की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मनकापुर कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में रहने वाले सोनू गिरी पुत्र सुदेश गिरी (38) अपने आवास पर शीशे (ग्लास) की दुकान चलाते थे।
गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से बाहर गए थे।करीब एक घंटे बाद वापस आए और जाकर अपने कमरे में लेट गए। लंबे समय तक लेटे रहने के बाद जब नहीं उठे तब घर वालों ने उठने के लिए आवाज दिया,लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। तो परिजनो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक सोनू की चचेरी बहन सुरभि गिरी पुत्री राजेश गिरी की आगामी 2 दिसंबर को शादी है,जिसके लिए घर में जोर-शोर से तैयारी चल रही थी।इसी दौरान भाई के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ