गोण्डा। अपने हिस्से की जमीन दिलाने के लिये एक वृद्धा ने डीएम से गुहार लगाई है।
प्रकरण करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरबटपुर का है। जहाँ की निवासिनी महिला मुन्नी देवी पत्नी कृपाराम ने डीएम नेहा शर्मा को दिये अपने शिकायती प्रार्थना में उसके हिस्से की कब्जा ली गई भूमि को दिलाने में मदद करने की गुहार लगाई है। अपने प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि,उसके पति कृपाराम के नाम जमीन गाटा संख्या 67/1.0720 का आधा अंश गांव मलौना में स्थित है। जिसे महिला के देवर देशराज पुत्र रामलखन के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, और महिला को जोतने बोने से जबरन दबंगई व गुंडई के बल पर मना कर रहे हैं। जिसको लेकर वृद्ध महिला ने प्रार्थना के माध्यम से जिलाधिकारी से गुहार लगाकर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। उक्त मामले में उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र पर जांच के आदेश दिए गए हैं जिससे न्यायोचित कार्रवाई की जा सके।


0 टिप्पणियाँ