गोण्डा - ट्रैक्टर की टॉपलिंग व पटरे के बीच दबकर युवक की दर्दनाक मौत

हैरो खोलते समय हुआ हादसा,
परिजनों में मचा कोहराम,गांव में शोक।
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में अपने ही दरवाजे पर हैरो खोलत  के दौरान हुये हादसे में ट्रैक्टर की टॉपलिंग व पटरे के बीच दबकर पूर्व प्रधान के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक भंभुआ चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत राजेपुर मलौली के पूर्व प्रधान दुःखहरन सिंह के बेटे कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ मोनू सिंह (32) अपने दरवाजे पर ट्रैक्टर का हैरो खोल रहे थे,इस दौरान हाईड्रोलिक उठाकर ऊपर दोनों मेडिगॉड को जोड़ते के लिये पटरा लगाये थे।इसी दौरान अनहोनी के चलते वह टॉपलिंग और पटरे के बीच दब गए। बताया जा रहा है कि उस वक्त मौके पर कोई दूसरा व्यक्ति भी नहीं था जो उनकी मदद कर सके। कुछ देर बाद किसी ने आकर देखा और दौड़कर हायड्रोलिक नीचे किया,लेकिन तब तक उसमें दबकर वह दम तोड़ चुके थे। कृष्ण प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं गांव में शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ