गोण्डा - विधवा के साथ छेड़छाड़ पर केस दर्ज

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा । जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक विधवा महिला क़ी तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जाँच कर रही है। 
अपने दिये तहरीर तहरीर में महिला ने बताया कि,उसके पति का निधन हो चुका है, उसके पास आकर तिलकराम यादव बदनियती से उसके अंगों से छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीर करते हुए बच्चों सहित उसे उसके घर से भगा देने क़ी धमकी दे रहा है। जिससे वह काफी परेशान है। महिला क़ी तहरीर पर पुलिस ने रानीपुरवा जानकीनगर निवासी तिलकराम यादव के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई क़ी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ