गोण्डा - ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाईक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत,एक घायल

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।जिले के करनैलगंज थानाक्षेत्र में गन्ना लादकर तेज गति सेगोण्डा।जिले के करनैलगंज थानाक्षेत्र में गन्ना लादकर तेज गति से जा रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद वहाँ भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। वहीं घायल युवक को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी परिजनो को होते ही उनमें कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक  भंभुआ चौकी क्षेत्र के भंभुआ बढ़इनपुरवा निवासी यश सिंह उर्फ राज पुत्र विभय सिंह (20) व मोनू पुत्र रामसमुझ (19) बुधवार की सुबह बाईक से किसी कार्यवश कहीं जा रहे थे। तभी बरगदी चौराहा से सरयू स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गन्ना लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाईक में टक्कर मार दिया जिससे यश सिंह उर्फ राज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि,युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है व घायल दूसरे युवक का इलाज कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि,पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है। जा रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद वहाँ भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। वहीं घायल युवक को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी परिजनो को होते ही उनमें कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक  भंभुआ चौकी क्षेत्र के भंभुआ बढ़इनपुरवा निवासी यश सिंह उर्फ राज पुत्र विभय सिंह (20) व मोनू पुत्र रामसमुझ (19) बुधवार की सुबह बाईक से किसी कार्यवश कहीं जा रहे थे। तभी बरगदी चौराहा से सरयू स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गन्ना लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाईक में टक्कर मार दिया जिससे यश सिंह उर्फ राज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि,युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है व घायल दूसरे युवक का इलाज कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि,पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ