गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात्रि एक गन्ना लदे ट्राले की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात में युवक अनुराग मिश्र पुत्र अरूण कुमार मिश्र उर्फ राजू पंडित (19) कुड़ासन से मनकापुर बाजार जा रहा था। तहसील मोड़ के पास गन्ना लदे ट्राले और ट्रक के आपस में ओवरटेक करते समय युवक ट्राले की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच मच गया।पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ