गोण्डा - मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत सरयूघाट पुलिस चौकीक्षेत्र में एक तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल भेज दिया ।जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
चौकीक्षेत्र के महेशपुर टेढ़ी पुलिया निवासी श्याम बाबू उम्र  (27 ) मंगलवार की सायं मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था ,तभी  शिवदयाल गंज - अयोध्या मार्ग पर टेढ़ी पूलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते श्याम बाबू बाइक समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस संबंध में सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि, घायल युवक को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मैजिक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ