गोण्डा - दलित महिला को पीटा,केस दर्ज़

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज कस्बे अंतर्गत एक मोहल्ले में दबंग व्यक्ति ने एक दलित महिला की पिटाई कर दी।
जिसके बाद पीड़िता की तहरीर  पर पुलिस ने दबंग के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अपने दिये तहरीर में कस्बे के मोहल्ला गाड़ी बाजार की रहने वाली दलित महिला राधा कुमारी ने बताया कि, बीते 26 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उसी के मोहल्ले के रहने वाले कलीम सलमानी ने बिना किसी कारण के उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। जिसके विरोध पर आरोपी ने लोहे के राड से उस पर हमला कर दिया।पीड़िता के शोर मचाने   पर आसपास के लोगों को आता देख कलीम उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए चला गया।
 इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि,आरोपी के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति नृसंशता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ