गोण्डा - कार्यकर्ताओं की मेहनत का बड़े पदाधिकारी हों शुक्रगुजार - विधायक

बूथ अध्यक्षों के चुनाव को लेकर हुई बैठक में बोले रमापति शास्त्री
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। बूथ अध्यक्षों के चुनाव को लेकर भाजपा मण्डल वजीरगंज की एक बैठक ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनुपम मिश्र की मौजूदगी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व मौजूदा विधायक रमापति शास्त्री ने वहाँ मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने संवाद के दौरान कहा कि, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी की सफलता सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि,वही संगठन की असली जड़ हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी पूरे देश में सफलता का परचम लहरा रही है। पार्टी के बड़े पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को उनका शुक्रगुजार होना चाहिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि, बूथ अध्यक्षों का चुनाव 30 नवम्बर तक सम्पन्न कराना है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्यदेव मिश्र, महामंत्री स्वतंत्र सिंह, राजू मिश्र, सत्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। मंडल बलेश्वरगंज की बैठक कोंडर चौराहे पर जिला महामंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि धीरेंद्र पांडेय ने बूथ अध्यक्षों के चुनाव को लेकर दिशानिर्देश दिया।तरबगंज ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय ने संगठन की सक्रियता पर बल दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम चंदर प्रजापति, प्रधान कोंडर विपिन सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ