गोण्डा डेस्क
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत दुल्लापुर रेलवे क्रासिंग के पास, एक भूसी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकरा कर पलट गया। जिससे सड़क पर कई घंटो तक जाम लग गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर आवागमन चालू कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अयोध्या - गोण्डा राजमार्ग पर बीते बुधवार की रात्रि में भूसी लादकर एक ट्रक अयोध्या की ओर जा रहा था कि, दुल्लापुर रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते सड़क पर खड़े टैंकर को बचाने के प्रयास में सड़क पर पलट गया । इस दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों किसी तरह ट्रक में फँसे उसके ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला। इस हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई।ट्रक पलटने के बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पर काफी जाम लग गया। जिससे आवागमन में काफी दिक्कत उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना के बाद, करीब दस बजे पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर किसी तरह से जाम को खुलवाया जा सका।


0 टिप्पणियाँ