गोण्डा - जबरन ले गये ट्रैक्टर,रिकवरी एजेंटो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाने न्यायालय के आदेश पर  पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैक लिमिटेड कम्पनी के रिकवरी एजेंटो के विरुद्ध डकैती का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थानान्तर्गत ग्राम पिपरा पदुम  के रहने वाले रामअदालत ने जनपद न्यायालय में वाद दायर बताया कि, 13 जनवरी 2021 क़ी सुबह करीब 4 बजे वह मैजापुर चीनी मिल से गन्ना क़ी तौल कराकर अपने ट्रेक्टर-ट्राली से वापस घर आ रहा था। अभी वह करीब एक किलोमीटर आगे आया था। उसी बीच दो चार पहिया गाड़ी से 10 रिकवरी एजेंट पहुंचे औऱ बलपूर्वक उसका ट्रेक्टर लेकर चले गये। आरोप है की उसने थाने के साथ पुलिस अधीक्षक क़ो भी प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार राजेश सिंह ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ