गोण्डा - फर्जी हस्ताक्षर कर हेडमास्टर निकाल लेते हैं खाते से रुपया,बीएसए से शिकायत

महिला प्रधान ने गंभीर आरोप लगाते हुये बीएसए से की शिकायत
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज विकासखण्ड अंतर्गत खोंखिया में स्थित प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर पर मिड-डे-मील के रुपये को फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाल लेने का महिला ग्राम प्रधान ने गंभीर आरोप लगाया है। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने बीएसए से की है।
अपने दिये गये शिकायती पत्र में महिला ग्राम प्रधान श्री मती नैनतुल्ला ने स्कूल के हेड मास्टर पर फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि,उनका विगत माह का मिड-डे-मील का रुपया नहीं आया,जिसके चलते स्कूल के बच्चों को मैन्यू के हिसाब से भोजन कराना सम्भव नहीं है। मिड-डे-मील के खाते में जो भी रुपया आता है वह विद्यालय के हेड मास्टर मदन गोपाल फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निकाल लेते हैं।उन्होंने जब बीएसए कार्यालय में संपर्क किया तो जानकारी हुई कि,खाते से सारे रुपये निकल गये हैं। वह कम पढ़ी-लिखी महिला है तथा बीमार भी रहती है ।जिसे हस्ताक्षर बनाने में हाथ कांपने लगते हैं,जिसका फायदा हेड मास्टर उठाते हैं और उनका फर्जी मुहर व हस्ताक्षर करके रुपये निकाल लेते हैं।इस संबंध में जब हेड मास्टर से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उनका फोन स्विचऑफ मिला।
बहरहाल प्रधान के इन गंभीर आरोपों की जाँच की जरूरत तो है ही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ