गोण्डा डेस्क
गोण्डा। शनिवार को जिले की नवाबगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय आटो लिफ्टर गैंग के गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर विभिन्न जनपदों से चोरी की दस मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद सभी मोटरसाइकिलें की चोरी उन्होंने अयोध्या, बस्ती तथा गोण्डा जनपदों के आस-पास के क्षेत्रों कीं थी।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि, शनिवार की सुबह नवाबगंज थाने की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान दो युवकों थानाक्षेत्र के मंहगूपुर निवासी अमित मिश्रा व वजीरगंज थानाक्षेत्र के टिकरी निवासी विजय पाण्डेय को थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक स्पेलेन्डर प्लस मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पुलिस की पूँछ-ताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं तथा उनके गिरोह के सदस्य गोण्डा, अयोध्या, बस्ती के आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिलों की चोरी करके लातें हैं।जिसका नंबर, चेचिस नंबर तथा इंजन नंबर मिटा कर बेंच देते हैं। दोनों लोगों की निशानदेही पर कस्बे शुगर मिल के पास से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलों को बरामद किया। एसपी ने बताया कि नवाबगंज कस्बे में हुई मोटरसाइकिलों की चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस टीम वाहन चोर गिरोह को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी।जिसके क्रम में शनिवार को उन्हें यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई।


0 टिप्पणियाँ