गोण्डा - सावधान रहकर साईबर अपराधों को दें मात - एएसपी

साईबर कवच अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। रविवार को जिले के नवाबगंज थाना परिसर में साईबर कवच अभियान के तहत व्यापारियों व प्रधान प्रतिनिधियों संग बैठक कर एएसपी राधेश्याम राय ने साईबर अपराधों के प्रति जागरुक किया।
इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि,सावधान रहकर ही साइबर अपराधों व अपराधियों को मात दिया जा सकता है।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि,साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी ना होने के कारण लोग साइबर ठगी का शिकार बन जाते हैं।यदि कोई साइबर ठगी,धोखाधड़ी का शिकार हो जाये तो अविलंब उसे  हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करके शिकायत दर्ज करानी चाहिए। यदि समय रहते शिकायत दर्ज हो जाती है तो,जालसाजों का अकाउंट को होल्ड कर उस धोखाधड़ी को रोका जा सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, जिले में अब तक साइबर ठगी और धोखाधड़ी द्वारा खातों से निकाले गये पांच करोड़ से भी अधिक रूपयों को पुलिस द्वारा सुरक्षित वापस कराया गया है।
एएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि, पैसों का लेन देन अकेले में करें ।बैंक के नाम पर आने वाली फोन अथवा मिस्ड काल पर एटीएम, बैंक एकाउंट, पिन सम्बन्धी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।बीमा कंपनी, नौकरी के नाम से काल किए जाने पर बिना सत्यापन किए कोई जानकारी न दें।इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें।किसी भी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जानकारी कर लें।लाटरी लगने के झांसे में न आएं।किसी अधिकारी के द्वारा आनलाइन धमकी दे कर पैसे मांगे जाने की शिकायत स्थानीय थाने पर तुरंत करें ।अंजान लिंक्स पर क्लिक न करें। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने कहा कि आनलाइन खरीददारी करने के लिए सुरक्षित एप का उपयोग करें।अपने पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें। आनलाइन उत्पीड़न के मामले में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर कवच अभियान के तहत इस बैठक का उद्देश्य लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाना और सुरक्षित आनलाइन व्यापार व लेन देन के लिए लोगों को जागरूक करना है।  बैठक में लोगों को यातायात, शराब पीकर वाहन ना चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज शिव कुमार यादव, फत्तेपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि महादेव सागर, शोभापुर प्रधान श्याम बाबू शुक्ला, बालापुर प्रधान रीषू श्रीवास्तव,प्रधान विपिन सिंह, प्रधान सुभाष यादव, दुर्गेश कुमार सर्राफ, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार निषाद, माझा राठ के प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ