गोण्डा। गुरुवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने डियुटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड को ठोकर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर मौजूद राहगीरों ने डीसीएम के नीचे दबे होमगार्ड को बाहर निकाला तथा इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान इटियाथोक थाना क्षेत्र के करूवापारा गांव निवासी ओमकार मणि तिवारी (53) पुत्र स्वर्गीय बच्छराज तिवारी के रूप में हुई है ,जो होमगार्ड थे । बताया जाता है गुरुवार को वह विभागीय कार्य के लिए बाइक से गोंडा के लिए निकले थे।वह जिला अस्पताल से किसी अन्य काम के सिलसिले में मुख्यालय के सर्कुलर रोड पर जा ही रहे थे कि, अचानक तेज गति से सामने से आ रही डीसीएम वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि,शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है व अन्य जरूरी कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ