मानक से अधिक गहराई में खुदाई कर,शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रही ट्रैक्टर-ट्रालियाँ
गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जहाँ एक ओर प्रदेश सरकार अवैध खनन के विरुद्ध सख्त है वहीं दूसरी ओर मानो जिले का प्रशासन और पुलिस महकमा दोनो ही इस ओर से लापरवाह नजर आ रहे हैं।जिसका वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें खनन माफियाओं के अवैध खनन की तस्वीर साफ देखी जा सकती है।जिसमें धड़ल्ले से खनन कर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली फर्राटा भरते हुये शहर की एक पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही है। बावजूद इस पर नजर न तो पुलिस की और न ही खान विभाग के साथ जिला प्रशासन की पड़ रही है।पड़ भी रही होगी तो वे उन्हें देखना गवारा नहीं समझ रहे होंगे।
बताया जाता है कि,नगर क्षेत्र के सालारपुरवा और झंझरी इलाके के
पूरे शिवा बख्तावर में खनन माफिया अवैध रूप से मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं।जो
मिट्टी से भरी ट्रैक्टर और ट्राली के रूप में प्रतिदिन सड़कों पर धड़ल्ले दौड़ती हुई देखी जा सकती है। जिन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।
खनन माफिया इन इलाकों के भोले - भाले किसानो की उपजाऊ भूमि का सत्यानाश तो कर ही रहे हैं साथ ही प्रदेश की मंशा पर पानी भी फेर रही है।
दिन हो या रात हो दर्जनो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रात हो या दिन का समय,शहर की सड़कों पर खनन कर फर्राटा भरती नजर आ रही हैं।सूत्रों की मानें तो इस काली कमाई का हिस्सा समय से पुलिस और खान व प्रशासन के कुछ भ्रष्ट जिम्मेदारों तक इमानदारी से पहुँचा दिया जाता है।जिसकी वजह से यह किसी को नहीं दिखता।बहरहाल
वायरल वीडियो के संबंध में जब एडीएम आलोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने इसकी जाँच कराकर अवैध खनन को बंद करवाने के साथ खनन माफियाओं पर कार्यवाही की बात जरूर कही है।


0 टिप्पणियाँ