गोण्डा -अब गैस हीटर जनपद के लोगों को दिलायेगी शीतलहर व ठंढ से निजात

जनपद के 27 सार्वजनिक स्थानों को किया चिन्हित
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। सर्दी के इस मौसम में लोगों को शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने एक अनोखी पहल शुरू की है। यह पहल न केवल जनता को राहत दे रही है, बल्कि पर्यावरण और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। जिसके तहत जनपद में पहली बार 27 सार्वजनिक स्थानों पर गैस हीटर लगाए जाएंगे, जिससे ठंड से प्रभावित लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
डीएम की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की ओर भी एक महत्वपूर्ण कदम है तथा  इस्तेमाल सस्ता और सुरक्षित भी है और यह परंपरागत अलाव जलाने से होने वाले प्रदूषण और धुएं को भी कम करता है।
यह गैस हीटर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों में लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक नगर पंचायत में 2 गैस हीटर लगाए गए हैं। करनैलगंज और मनकापुर नगर पालिका में 4, जबकि नगरपालिका गोण्डा में 5 गैस हीटर लगाए गए हैं। इन गैस हीटरों में एलपीजी का उपयोग किया जाएगा।
इसी के साथ प्रत्येक गैस हीटर की रिफिलिंग 25 दिनों तक चलेगी, जिससे यह एक दीर्घकालिक और सुविधाजनक समाधान है। एक गैस हीटर की कीमत 12,500 रुपये है, जो लंबे समय तक चलने के कारण किसी भी अलाव से किफायती है।
इस संबंध में डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि, "हमारा उद्देश्य जनपद के लोगों कोशीतलहर से से बचाना है और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को निभाना है। एलपीजी आधारित गैस हीटर न केवल ठंड से राहत देते हैं, बल्कि प्रदूषण भी कम करते हैं। यह पहल जिले में नई दिशा दिखाएगी और अन्य स्थानों के लिए एक उदाहरण बनेगी।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ